Azamgarh news :शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने एवं अश्लील फोटो/वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने अहमदाबाद से किया गिरफ्तार 

शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने एवं अश्लील फोटो/वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने अहमदाबाद से किया गिरफ्तार 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना रौनापार पर प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियुक्तगण द्वारा एक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने, उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने तथा उसके अश्लील फोटो/वीडियो बनाकर सोशल मीडिया एवं व्हाट्सऐप के माध्यम से रिश्तेदारों को भेजने, गाली-गलौज एवं धमकी देने के संबंध में मु0अ0सं0 173/2026 धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस व 67ए आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त आर्यन गिरी उर्फ विशाल गिरी का नाम प्रकाश में आया तथा उसकी गिरफ्तारी हेतु न्यायालय से NBW प्राप्त किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में विवेचक/नि0अपराध अशोक कुमार तिवारी द्वारा अभियुक्त के मोबाइल नम्बर की लोकेशन प्राप्त की गयी, जो अहमदाबाद, गुजरात में मिली। स्थानीय पुलिस के सहयोग से अभियुक्त को सरसपुर इटवारा, थाना शहर कोटडा, अहमदाबाद, गुजरात स्थित किराये के मकान से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण कराकर माननीय न्यायालय अहमदाबाद से ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त किया गया तथा दिनांक 10.09.2026 को थाना रौनापार लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरान्त माननीय न्यायालय आजमगढ़ के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button