आजमगढ़:सवर्ण आर्मी भारत का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

यूजीसी कानून के प्रस्तावित प्रावधानों को वापस लेने और सवर्ण आयोग के गठन की मांग

आजमगढ़। सवर्ण आर्मी भारत व कई सामाजिक सवर्ण संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में आज जिला मुख्यालय पर 5 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद संगठनों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शनकारियों ने मुख्य रूप से यूजीसी कानून में प्रस्तावित नए प्रावधानों का विरोध किया और उन्हें तत्काल रोलबैक करने की मांग की। साथ ही सवर्ण समाज के हितों की रक्षा के लिए *सवर्ण आयोग* के गठन की मांग प्रमुखता से उठाई गई।ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रस्तावित प्रावधान सामाजिक समरसता के खिलाफ हैं और सवर्ण समाज के साथ भेदभावपूर्ण हैं। सरकार को सभी वर्गों को साथ लेकर चलना चाहिए।इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से संरक्षक अनिल मिश्रा, राष्ट्रीय संयोजक नेपाली पांडे, राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत मिश्रा, प्रदेश महासचिव ओंकार पाठक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button