Azamgarh news:एमआरपी जागरूकता व अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का विशेष जनसंपर्क अभियान

azamgarh news: MRP awareness and special public relations campaign of All India Customer Panchayat

आजमगढ़। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने उपभोक्ता जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान के तहत प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। अभियान के तहत प्रतिनिधिमंडल ने आजमगढ़ मंडल आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी, भाजपा गोपालपुर विधानसभा के प्रस्तावित प्रत्याशी सत्येंद्र राय और लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सहित कई गणमान्य लोगों से भेंट की। इस दौरान संगठन की ओर से चलाए जा रहे अधिकतम खुदरा मूल्य जागरूकता अभियान की जानकारी दी गई और उपभोक्ताओं से तय मूल्य से अधिक वसूली व बजारी अनियमितताओं के खिलाफ सजग रहने की अपील की गई।

रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को रक्षा सूत्र बांधकर सामाजिक समरसता, उपभोक्ता हितों की रक्षा और जनसेवा का संकल्प दिलाया।

संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि एक जागरूक उपभोक्ता ही अपने अधिकारों की सही सुरक्षा कर सकता है। संगठन भविष्य में भी ऐसे जनसंपर्क अभियान लगातार जारी रखेगा। इस अवसर पर गोरक्ष प्रांत के रोजगार सृजन प्रमुख अभिषेक, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिलाध्यक्ष आशीष सिंह, उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button