Azamgarh News:उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का 11 सितम्बर को जनपद आजमगढ़ में भ्रमण कार्यक्रम

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का 11 सितम्बर को जनपद आजमगढ़ में भ्रमण कार्यक्रम
आजमगढ़, 10 सितम्बर:प्राप्त प्रोटोकाल के अनुसार उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश ब्रजेश पाठक जी का दिनांक 11 सितम्बर 2026 को जनपद आजमगढ़ का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मा. उपमुख्यमंत्री जी प्रातः 10:15 बजे हेलीपैड, लामार्टिनियर कॉलेज ग्राउंड, लखनऊ से प्रस्थान करेंगे तथा 11:15 बजे ग्राम जिवली, तहसील मार्टीनगंज, जनपद आजमगढ़ पहुंचेंगे। उपमुख्यमंत्री जी प्रातः 11:20 बजे ग्राम जिवली में क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर विनोद राय की माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके उपरांत मा. उपमुख्यमंत्री जी प्रातः 11:50 बजे ग्राम जिवली से जनपद देवरिया के लिए प्रस्थान करेंगे।



