मुंबई में ‘सेलिब्रिटीज एंड टायकून्स कप’ की घोषणा; अक्टूबर में पुणे में रंगेगा क्रिकेट का रोमांच

'Celebrities and Tycoons Cup' announced in Mumbai; cricketing excitement to take place in Pune in October

मुंबई : क्रिकेट, मनोरंजन और उद्योग जगत के अनोखे संगम वाले बहुप्रतीक्षित ‘सेलिब्रिटीज एंड टायकून्स कप’ (CTC) की घोषणा मुंबई में आयोजित एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिनेता सुनील शेट्टी, सोहेल खान, अभिनेत्री दीपली साय्यद, सिद्धांत मोरे और हाफिज बेग की प्रमुख उपस्थिति रही।

 

DivaTales Events द्वारा प्रस्तुत ‘सेलिब्रिटीज एंड टायकून्स कप’ का मुख्य क्रिकेट मुकाबला अक्टूबर महीने में पुणे में आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के माध्यम से सेलिब्रिटीज, उद्यमियों, व्यवसायियों और क्रिकेट प्रेमियों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया है।

 

CTC सिर्फ एक क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि क्रिकेट, मनोरंजन और बिजनेस नेटवर्किंग का अनोखा संगम बनने जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां इस पहल से जुड़ेंगी, जबकि सेलिब्रिटीज की मौजूदगी इस प्रतियोगिता का प्रमुख आकर्षण होगी।

 

इस अवसर पर मुंबई हीरोज के कप्तान सुनील शेट्टी, मुंबई हीरोज के सोहेल खान, CTC की ब्रांड एम्बेसडर दीपली साय्यद, ब्रांड आइकन सिद्धांत मोरे और CTC एवं DivaTales के CMD हाफिज बेग की विशेष मौजूदगी रही।

कार्यक्रम में Gravity Group के CMD मीहिर कुलकर्णी, Apli Sakhi की डायरेक्टर संगीता तर्डे और Pune Tycoons के कप्तान एवं Smita Holidays के CMD जयंत गोरे भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मौजूद गणमान्य व्यक्तियों ने इस पहल को लेकर अपना उत्साह व्यक्त किया। इस अवसर पर कहा गया कि क्रिकेट के माध्यम से मनोरंजन जगत और उद्योग जगत के बीच संवाद एवं आपसी संबंधों को और मजबूत करना CTC का प्रमुख उद्देश्य है।मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अब अक्टूबर में पुणे में होने वाले CTC मुकाबले को लेकर क्रिकेट और मनोरंजन जगत में उत्सुकता बढ़ गई है। सेलिब्रिटीज का जलवा, क्रिकेट का रोमांच और मनोरंजन की रंगत इस क्रिकेट महोत्सव को यादगार बनाने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button