Azamgarh News:शादी के नाम पर ठगी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, दुल्हन समेत 7 गिरफ्तार

शादी के नाम पर ठगी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, दुल्हन समेत 7 गिरफ्तार

ठेकमा, आजमगढ़

थाना बरदह पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दुल्हन बनी दो महिलाओं समेत 7 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 19,650 रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

दिनांक 09.09.2026 को हरदोई जनपद के थाना बिलग्राम के ग्राम छिबरामऊ निवासी रामबिलाश पुत्र मोती ने थाना बरदह पर तहरीर दी कि उसके पुत्र राजकुमार की शादी कराने के लिए व्हाट्सएप पर लड़की का फोटो भेजकर उसे बंधवा महादेव मंदिर बुलाया गया। मंदिर में शादी कराई गई और शादी के दौरान लड़की को नाक की कील व 80,000 रुपये नगद दिए गए। शादी के बाद जब लड़का दुल्हन को लेकर घर जा रहा था, तभी बंधवा मोड़ के पास दुल्हन के कथित पिता, भाई व अन्य साथियों ने लड़के को गाड़ी से उतारकर दुल्हन व रुपयों के साथ फरार हो गए। इस संबंध में थाना बरदह पर मु0अ0सं0 301/2026 धारा 319(2), 318(4) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

दिनांक 11.09.2026 को उ0नि0 मनीष सिंह मय टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त घटना में शामिल अभियुक्त कोदहरा चौराहे पर एकत्र होकर भागने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो मोटरसाइकिलों के पास मौजूद 5 पुरुष व 2 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे ऐसे लोगों की तलाश करते थे जिनकी शादी नहीं हो रही होती है। महिला सदस्य को दुल्हन बनाकर शादी तय करते थे। गिरोह के अन्य सदस्य पिता, भाई व रिश्तेदार बनकर विश्वास जीतते थे। मंदिर में शादी के बाद रुपये, जेवर लेकर विवाद व फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर दूल्हा पक्ष को भगा देते थे और सामान आपस में बांट लेते थे।

इस घटना में बजरंगी बिन्द व बहादुर उर्फ राजू ने दुल्हन के भाई तथा राजन विश्वकर्मा ने दुल्हन के पिता की भूमिका निभाई थी। रामबिलाश व जय किशन उर्फ अजीत रिश्तेदार बनकर शामिल हुए थे। गिरफ्तार अभियुक्त में

1. बजरंगी बिन्द पुत्र नन्दलाल बिन्द, निवासी मलहज, शाहगंज, जौनपुर

2. राजन विश्वकर्मा पुत्र रामचन्दर, निवासी रोचनपुर, सराय ख्वाजा, जौनपुर

3. बहादुर उर्फ राजू पुत्र झूलन राम, निवासी जमालपुर, सराय ख्वाजा, जौनपुर

4. रामबिलाश पुत्र रामनरेश, निवासी मलहज, शाहगंज, जौनपुर

5. जय किशन उर्फ अजीत पुत्र इन्द्रराज, निवासी पाण्डेय उर्फ पुरुषोत्तम, लाइन बाजार, जौनपुर

6. महिला (दुल्हन) पत्नी शिवकुमार, निवासी समोधीपुर, गौरा बादशाहपुर, जौनपुर

7. माधुरी पत्नी रिंकू, निवासी जासोपुर, सराय ख्वाजा, जौनपुर

19,650 रुपये नकद, एक जोड़ी पायल, मंगलसूत्र, कान के झुमके, नाक की कील, सिन्दूर की डिब्बी, दो साड़ी, पैंट-शर्ट का कपड़ा व 02 मोटरसाइकिल।

अभियुक्त बजरंगी बिन्द के विरुद्ध जौनपुर, देवरिया व आजमगढ़ में 05 तथा जय किशन उर्फ अजीत के विरुद्ध 04 अभियोग पंजीकृत हैं।

गिरफ्तार करने वाली टीम उ0नि0 मनीष सिंह, हे0का0 उपेन्द्र कुमार, का0 सतिभान सिंह, का0 विद्याकान्त, का0 ललित सरोज, रि0आ0 मुकेश यादव, रि0आ0 योगेश कुमार दुबे व रि0म0आ0 रिद्धिमा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button