Azamgarh news :शादी का झांसा देकर शोषण करने वाले 02 वांछित आरोपी गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर शोषण करने वाले 02 वांछित आरोपी गिरफ्तार

निजामाबाद एवं मेंहनगर पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपी भेजे गये न्यायालय
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना निजामाबाद अंतर्गत पीड़िता की तहरीर पर अभियुक्त विजय प्रकाश सोनकर पुत्र स्व0 जुल्मी सोनकर निवासी पूनापोखर, थाना सरायमीर के विरुद्ध करीब 06 वर्षों से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने तथा शादी के लिए कहने पर धमकी देने के संबंध में मु0अ0सं0 224/2026 धारा 69, 89, 351(3), 352 बीएनएस व धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया था। दिनांक 11.09.2026 को उ0नि0 कमला प्रसाद मय हमराह हे0का0 हौसिला नन्द यादव व का0 कृष्ण चन्द्र द्वारा वांछित अभियुक्त विजय प्रकाश सोनकर को मुईया मोड़ के पास समय करीब 10:40 बजे गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 10.09.2026 को वादिनी की तहरीर पर अभियुक्त अजीत उर्फ रुदल राजभर पुत्र नगीना राजभर निवासी पिलखुवा, थाना मेंहनगर के विरुद्ध शादी का झांसा देकर करीब 06 वर्षों तक शारीरिक शोषण करने तथा शादी से मुकरने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मु0अ0सं0 313/2026 धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया। दिनांक 11.09.2026 को उ0नि0 रामगोपाल त्यागी मय हमराह का0 अब्दुल अहद द्वारा वांछित अभियुक्त अजीत राजभर को देवरिया मोड़ से समय करीब 11:00 बजे गिरफ्तार किया गया।
दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार मा0 न्यायालय भेज दिया गया।



