आजमगढ़:घर में अकेली किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
आजमगढ़:घर में अकेली किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार
सोमवार को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि मै रिस्तेदार के घर गयी हुयी थी और घर पर मेरी पुत्री अकेली थी जिसके साथ अभियुक्त दीपक साहनी पुत्र भगवती साहनी निवासी मछली शहर अजमतगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ ने मेरी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया तथा चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 35/2024 धारा 452/323/506/308/376 भादवि0 व 3/4 पाक्सो एक्ट बनाम दीपक साहनी पुत्र भगवती साहनी निवासी मछली शहर अजमतगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ के पंजीकृत कर विवेचना थानाध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय द्वारा सम्पादित की जा रही है ।मंगलवार को थानाध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त दीपक साहनी पुत्र भगवती साहनी निवासी मछली शहर अजमतगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को गोगा साव तिराहा से दोपहर लगभग 11.45 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।