Jabalpur news:पुलिस ने मदनमहल इलाके से भारी मात्रा में गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार

Jabalpur News: Police arrested the accused with a huge quantity of ganja from Madanmahal area, the other accomplice is absconding.

Jabalpur news:

दिनांक 12 सितंबर 2026 को रात करीब 11 बजे क्राईम ब्रांच और मदनमहल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मॉडल रोड लाइट गैरी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की। पकड़े गए आरोपी की पहचान रवि कुमार (पिता पवन ओझा) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के अरवल (मेहंदिया) का रहने वाला है और वर्तमान में उड़ीसा में रह रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से लगभग 10 किलो 168 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। थाना प्रभारी मदन महल उमेश यादव ने बताया

आरोपी की पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि उसके साथ एक अन्य साथी भी था जो कुछ दूर पहले ही उतर गया था। फरार साथी का नाम मलखान बताया जा रहा है, जो पाटन का निवासी है और पहले से ही अवैध गांजा की बिक्री के कारोबार में संलिप्त रहा है। पुलिस फिलहाल मलखान और अन्य संभावित जुड़े लोगों की तलाश में दबिश दे रही है और इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए गहन पूछताछ जारी है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button