आजमगढ़:पश्चिम विधानसभा में खस्ताहाल सड़कों पर बैलगाड़ी जुलूस

युवा कांग्रेस ने मंत्री-महापौर से सड़कों की हालत सुधारने की मांग की

जबलपुर। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों के विरोध में युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष घनश्याम महोबिया के नेतृत्व में बैलगाड़ी जुलूस निकाला गया। प्रदर्शन के दौरान बैलगाड़ी के साथ चल रहे बैल भी जगह-जगह गड्ढों में फंसते और अटकते नजर आए, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की बदहाल सड़कों की वास्तविक तस्वीर बताया। युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि एक ओर मंत्री और महापौर विकास के दावे करते हुए शहर में होर्डिंग के जरिए अलग तस्वीर पेश कर रहे हैं, वहीं धरातल पर पश्चिम विधानसभा की कई सड़कें इतनी खराब हैं कि बैलगाड़ी तक आसानी से नहीं चल पा रही। जुलूस के दौरान राहगीरों ने भी प्रदर्शनकारियों का समर्थन करते हुए सड़कों की समस्या उठाने के प्रयास की सराहना की। कांग्रेस ने महापौर और मंत्री से मांग की कि पश्चिम विधानसभा की खस्ताहाल सड़कों को तत्काल व्यवस्थित रूप से दुरुस्त कराया जाए, अन्यथा युवा कांग्रेस के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी जबलपुर में इन सड़कों के खिलाफ अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेगी।

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button