Jabalpur news:वायरल वीडियो पर पुलिस सख्त: ‘गोलू आर्मो’ के खिलाफ होगी कड़ी वैधानिक कार्रवाई, टीआई को सौंपी गई जांच
Jabalpur News: Police strict on viral video: Strict legal action will be taken against 'Golu Armo', investigation handed over to TI

Jabalpur news:
वायरल वीडियो में सामने आए एक मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने त्वरित एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने मीडिया को जानकारी दी कि यह मामला थाना बरगी क्षेत्र से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है, जिसकी जांच तत्काल टीआई बरगी को सौंप दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति की पहचान स्थापित की जा रही है और यह पुष्टि की जा रही है कि क्या वह पुराना अपराधी ‘गोलू आर्मो’ ही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति वही पाया गया और उसके द्वारा कही गई बातें कानूनी विरोधी साबित हुईं, तो उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के विभिन्न प्रावधानों के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।बताया जा रहा है की किसी बात को लेकर गोलू आर्मो विवाद करते हुए दो पक्षो में दिखाई दे रहा है।जो दो समुदायों के बीच विवाद करवाने की बात कह रहा है।
पुलिस इस मामले में किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है और आरोपी की पहचान तथा वीडियो की सत्यता की पुष्टि होते ही कानून के दायरे में रहकर कड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



