Jabalpur news:घुमाने का झांसा देकर छात्रा से किया बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Jabalpur News: Accused arrested for raping student on pretext of taking her for a trip

जबलपुर :वही बड़ी खबर अधारताल से जहा एक स्कूली छात्रा को घुमाने का झांसा देकर युवक ने उसका अपहरण कर लिया। आरोप है कि युवक उसे सुहागी स्थित किराए के कमरे में ले गया और वहां पत्नी बनाकर रखा तथा दुराचार किया। इसके बाद वह छात्रा को हरियाणा ले गया, जहां उसके साथ मारपीट और दैहिक शोषण किया।
परेशान छात्रा ने फोन पर अपनी मां को पूरी घटना बताई। मां हरियाणा पहुंची और उसे लेकर जबलपुर लौट आई। परिजनों ने बदनामी के डर से मामले को दबा लिया, लेकिन युवक के धमकाने के बाद छात्रा गुरुवार को अधारताल थाने पहुंची। थाना प्रभारी अधारताल विपिन ताम्रकार ने बताया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधारताल पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय छात्रा कक्षा 12वीं में पढ़ती थी। उसकी
आकाश काछी से दोस्ती हो गई थी और दोनों के बीच बातचीत होने लगी थी। आरोप है कि आकाश ने छात्रा को घुमाने-फिराने की बात कही और उसे सुहागी ले गया। पुलिस के अनुसार सुहागी में आकाश ने छात्रा को किराए के कमरे में रखा। आरोप है कि वहां उसने छात्रा को पत्नी बताकर उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद वह छात्रा को हरियाणा ले गया। वहां भी उसका दैहिक शोषण किया और मारपीट करने लगा। मारपीट और प्रताड़ना से परेशान छात्रा ने किसी तरह अपनी मां को फोन किया और पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसकी मां हरियाणा पहुंची और छात्रा को अपने साथ लेकर जबलपुर लौट आई। जबलपुर लौटने के बाद भी आकाश परिजनों को धमकाने लगा। इसके बाद छात्रा गुरुवार को अधारताल थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। आज उसके बाद अधारताल पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



