जबलपुर:हनुमानताल थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या, तीसरा आरोपी निक्की चौधरी गिरफ्तार

Jabalpur: Youth shot dead in Hanumantal police station area, third accused Nikki Chaudhary arrested

Jabalpur news

दिनांक 4 और 5 सितंबर की दरम्यानी रात हनुमानताल थाना अंतर्गत भानतलैया इलाके में मुख्य सड़क पर बब्बा सोनकर नामक युवक की रात करीब 11:30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी निक्की चौधरी (निवासी हनुमानताल थाना क्षेत्र) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्तौल भी बरामद की है, जिसकी जांच की जा रही है कि यह वही हथियार है जिससे गोली मारी गई थी या कोई अन्य हथियार है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपी—दोनों पक्षों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं और दोनों के बीच गैंगवार जैसी स्थिति बनी हुई थी। एडिशनल एसपी आयुष जाखड़ ने बताया पुलिस अब पकड़े गए आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button