आजमगढ़:आज़ाद अधिकार सेना ने कसा चुनावी शिकंजा,मीना राय सदर विधानसभा से प्रत्याशी घोषित

कहा साइकिल या चार पहिया नहीं, जनता का साथ ही मेरी ताकत

आजमगढ़। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आज़ाद अधिकार सेना ने अपनी बिसात बिछाते हुए सदर विधानसभा सीट से चुनावी गदर का ऐलान कर दिया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने महिला प्रकोष्ठ की जिला प्रभारी मीना राय को सदर विधानसभा सीट से आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया है। इसके साथ ही संगठन को मजबूती देने के लिए कई बड़े पदाधिकारियों को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।पार्टी हाईकमान ने सांगठनिक ढांचे का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक सिंह को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है, वही मीना राय को प्रत्याशी बनाने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश महिला ब्रिगेड की प्रदेश महासचिव का दायित्व भी सौंपा है। डम्पी तिवारी को मंडल मीडिया प्रभारी की कमान दी गई है।

बुधवार को जिला प्रभारी नंदसेन सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कुंवर सिंह उद्यान पार्क में नवनियुक्त पदाधिकारियों और प्रत्याशी का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। विधानसभा प्रत्याशी की जिम्मेदारी मिलते ही मीना राय ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, विरोधी अभी से तंज कस रहे हैं कि चार पहिया वाहन न होने पर मैं चुनाव कैसे लड़ूंगी। लेकिन उन्हें मालूम होना चाहिए कि हमारी लड़ाई गाड़ियों से नहीं, जन-सरोकारों से है। मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर के नेतृत्व में पैदल ही घर-घर जाकर जुल्म, अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ अलख जगाऊंगी। जनता के दम पर सदर विधानसभा जीतकर इतिहास रचा जाएगा। इस दौरान किरन सिंह, माधुरी त्रिपाठी, हेमलता राय, सुनील चौधरी, मानिक चंद, राम प्रवेश राय, राजेंद्र कुमार, फिरत, प्रशांत सिंह, शैलेश यादव, बेचुराम, हरीगोपाल मौर्या आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button