Azamgarh news :आज होगा सेवा संकल्प अभियान का भव्य शुभारम्भ, फल वितरण, रक्तदान शिविर, टूल किट वितरण, प्रदर्शनी, आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा मुख्य आकर्षण

आज होगा सेवा संकल्प अभियान का भव्य शुभारम्भ, फल वितरण, रक्तदान शिविर, टूल किट वितरण, प्रदर्शनी, आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा मुख्य आकर्षण

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत 2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने हेतु आयोजित है सेवा संकल्प अभियान- जिलाधिकारी

सेवा संकल्प अभियान के शुभारम्भ अवसर पर जनपद के सभी घरों, स्थानों पर सायं 7 बजे होगा दीप प्रज्ज्वलन

विश्वकर्मा श्रम सम्मान के अन्तर्गत लाभार्थियों को होगा टूल किट वितरण

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को ’विकसित भारत-2047’ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से जनपद में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ’सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारम्भ 17 सितम्बर 2026 को होगा। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस को जनपद में सेवा दिवस के रूप में मनाया जायेगा। दिन में अस्पतालों में फल वितरण, रक्तदान शिविर, विश्वकर्मा जयंती पर टूलकिट वितरण किया जायेगा।

अभियान केे प्रथम दिवस का मुख्य आकर्षण ‘‘आशीर्वाद का दिया’’ होगा। जनपद के चिन्हित 10 प्रमुख स्थलों – भंवरनाथ मंदिर, एकलव्य घाट, चन्द्रमा ऋषि आश्रम, दुर्वासा ऋषि आश्रम, दत्तात्रेय ऋषि आश्रम, अग्रसेन चौराहा, नरौली तिराहा, प्रत्येक विकास खण्ड में बने शहीद स्थल, कुंवर सिंह उद्यान, तहसील मुख्यालय एवं समस्त सरकारी भवनों सहित सभी स्थलों पर सायं 7 बजे पर दीप प्रज्ज्वलित किये जायेंगे।

जनपद आजमगढ़ के 10 लाख घरों सहित समस्त पंचायत सचिवालय, अमृत सरोवर, जल जीवन मिशन की पेयजल टंकी, समस्त सरकारी कार्यालयों/भवनों, समस्त बेसिक/माध्यमिक व उच्च शिक्षा के विद्यालयों, प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, नगरीय निकायों, सभी परियोजना स्थलों आदि पर ‘‘आर्शीवाद का दीया’’ प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की जायेगी।

प्रधानमंत्री के जन सेवा की 25 वर्षों की यात्रा सेवा, सुशासन, जन कल्याण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रयासों पर आधारित सेवा संकल्प अभियान विषयक सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा हरिऔध कला केन्द्र के प्रांगण में आयोजित प्रदर्शनी का शुभारम्भ मा0 जन प्रतिनिधियों, जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया जायेगा।

आर्शीवाद का दीया कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला मण्डलीय चिकित्सालय सहित अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों पर 11 बजे रक्तदान शिविर आयोजित है। मण्डलीय, महिला जिला चिकित्सालय सहित समस्त सीएचसी पर सेवा भावना से मरीजों में फल वितरण किया जायेगा। उद्योग विभाग द्वारा विश्वकर्मा जयंती पर हरिऔध कला केन्द्र में लाभार्थियों को टूलकिट का वितरण किया जायेगा। अमृत सरोवर मुहम्मतपुर ब्लाक सठियांव में विशेष दीपोत्सव का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, राजकीय मेडिकल कालेज, राजकीय इंजीनियरिंग कालेज सहित समस्त तहसील, विकास खण्ड, नगरीय निकाय कार्यालयों पर भी आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के जन सेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जायेगी।

आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी अधिकारियों/कर्मचारियों, जनमानस द्वारा कार्यक्रम की अच्छी फोटो व वीडियो बनाकर आशीर्वाद का दीया हैशटैग के साथ पोर्टल पर अपलोड सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button