जबलपुर में कथित पत्रकार ने नौकरी का झांसा देकर आठ लोगों से ठगे 24 लाख

In Jabalpur, an alleged journalist duped eight people of Rs 24 lakh by promising them jobs.

– कथित पत्रकार का नौकरी ठगी कनेक्शन

– हाईकोर्ट नौकरी के नाम पर 24 लाख

– आठ शिकायतों के बाद खुला ठगी का खेल

जबलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। विजयनगर पुलिस ने अंकित श्रीवास्तव पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक अंकित खुद को कथित पत्रकार बताता था।

 

मामले की शुरुआत धनदेवी शर्मा की शिकायत से हुई।

धनदेवी ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने शिकायत की जांच शुरू की।

जांच आगे बढ़ी तो कुल आठ फरियादी सामने आए।

 

पुलिस के अनुसार इन लोगों से करीब 24 लाख रुपए लिए गए। किसी को हाईकोर्ट में बाबू बनाने का भरोसा दिया गया। किसी को ग्राम सचिव और हेल्पर की नौकरी का झांसा मिला।।बैंक में सिक्योरिटी गार्ड लगाने की बात भी कही गई।

 

एडिशनल एसपी आयुष जाखड़ ने मामले की जानकारी दी। उनके मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने घटना स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी के पुराने वारंट की भी जानकारी दी है। अब पुलिस पैसों के लेनदेन और दस्तावेजों की जांच कर रही है।

 

बाइट आयुष जाखड़ एडिशनल एडिशनल एसपी

 

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button