जबलपुर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में आउट ऑफ सिलेबस पेपर को लेकर छात्रों का प्रदर्शन

Students protest at Jabalpur's Rani Durgavati University over out-of-syllabus papers.

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (RDVV) में परीक्षा व्यवस्था में लगातार हो रही गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। एनएसयूआई प्रभारी अचलनाथ के नेतृत्व में छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। छात्र नेता ने आरोप लगाया कि बीए एलएलबी (BA-LLB) चतुर्थ सेमेस्टर में पहले राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र के पर्चे पाठ्यक्रम से बाहर आए थे और अब हिंदी का पेपर भी आउट ऑफ सिलेबस थमा दिया गया। बार-बार शिकायतों के बावजूद कुलपति,परीक्षा नियंत्रक या किसी भी जिम्मेदार अधिकारी द्वारा लापरवाही बरतने वालों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिसका सीधा असर विद्यार्थियों के भविष्य पर पड़ रहा है। विश्वविद्यालय में कोई सुनवाई न होने और सुबह 7 बजे से अधिकारियों के न मिलने के कारण नाराज छात्र कुलपति आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। छात्रों का कहना है कि प्रशासन लगातार कार्रवाई का केवल खोखला आश्वासन देता है,जिससे लगातार तीसरी बार पेपर आउट ऑफ सिलेबस आने की नौबत आई। प्रदर्शनकारी छात्रों ने मांग की है कि कुलपति स्वयं सामने आकर छात्रों से संवाद करें,परीक्षा विवाद का उचित समाधान निकालें और पर्चा तैयार करने वाले लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें….

 

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button