Jabalpur news:महापौर का मुखौटा पहनकर अनोखा प्रदर्शन,धूल-गड्ढों वाली सड़कों पर युवा कांग्रेस का विरोध
Jabalpur News: Unique demonstration wearing the mayor's mask, Youth Congress protests on dusty and potholed roads

जबलपुर में खस्ताहाल सड़कों, धूल और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदेश सचिव सागर शुक्ला के नेतृत्व में महापौर कार्यालय के सामने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने महापौर का मुखौटा पहनकर हाथ में प्रतीकात्मक ‘अवार्ड’ लिया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे शहर की जमीनी हकीकत पर तंज बताया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नगर सत्ता वायु गुणवत्ता में जबलपुर के देश में तीसरे स्थान पर आने का दावा कर रही है, जबकि शहर की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे और धूल से आम लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि लगातार करीब 20 दिनों से कांग्रेस पार्षद दल सड़कों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रहा है और अब युवा कांग्रेस ने भी विरोध तेज कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर की समस्याओं को लेकर उनका विरोध आगे भी जारी रहेगा।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



