Jabalpur crime news:जबलपुर में चाकुओं से हमला! दोस्तों का विवाद बना खूनी संघर्ष,अंशु चौधरी गंभीर

Jabalpur crime news: Knife attack in Jabalpur! A dispute between friends escalates into a bloody fight, with Anshu Chaudhary critical.

जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र में देर रात चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। मेजर किराना स्टोर के पीछे गली में दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि दो युवकों ने अंशु चौधरी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। अचानक हुए हमले में अंशु चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ हालत में घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया।

वारदात की खबर मिलते ही पुलिस एक्शन में आई। सीएसपी सतीश साहू और रांझी थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा, घटनास्थल की बारीकी से जांच की और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वारदात के बाद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर दोस्तों के बीच ऐसा क्या विवाद हुआ, जिसने कुछ ही पलों में माहौल को खूनी बना दिया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही विवाद की पूरी वजह खंगालने में जुटी है।

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button