Azamgarh news :दिन दहाड़े सोनार की दुकान से आभूषड़ लूट कर भाग रहे दो लुटेरों को ग्रमिडों दबोचा
दिन दहाड़े सोनार की दुकान से आभूषड़ लूट कर भाग रहे दो लुटेरों को ग्रमिडों दबोचा

वायरल वीडियो में बैग से कथित तमंचा-पिस्टल और कारतूस मिलने का दावा, दो आरोपी फरार जांच मे जुटी पुलिस
रोशन लाल बिलरियागंज आजमगढ़
आजमगढ़ जिला के तहबरपुर थाना क्षेत्र के मंझारी बाजार में गुरुवार को दिनदहाड़े आभूषण की दुकान से गहना लेकर भाग रहे बदमाशों का ग्रामीणों ने पीछा कर दो आरोपियों को पकड़ लिया। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। बदमाशों के पकड़े जाने और ग्रामीणों द्वारा उनकी तलाशी लिए जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, चार बदमाश दो मोटरसाइकिलों से मंझारी बाजार पहुंचे थे। आरोप है कि बदमाश आनंद सेठ की आभूषण की दुकान पर गए और वहां से सोने की चेन लेकर भागने लगे। दुकान से बदमाशों के निकलते ही शोर मच गया। आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और ग्रामीण उनके पीछे दौड़ पड़े। बताया गया कि बदमाश भागते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास तक पहुंच गए। पीछा कर रहे ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि उनके दो साथी मौके से फरार हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ग्रामीण पकड़े गए आरोपी के बैग की तलाशी लेते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में बैग से तमंचा, पिस्टल, बांका और कारतूस मिलने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रही वस्तुओं की बरामदगी और उनकी वास्तविक स्थिति की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। एक अन्य वीडियो में ग्रामीण खेतों में एक आरोपी का पीछा करते और उसे पकड़ते नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपियों को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। शुक्रवार सुबह भी मंझारी बाजार में घटना की चर्चा होती रही। पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ ही दुकान से ले जाए गए आभूषण की कीमत, आरोपियों की भूमिका और वायरल वीडियो में कथित असलहों की बरामदगी की भी जांच की जा रही है। इस घटना की सच्चाई क्या है यह तो पुलिस जांच रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगी।



