Azamgarh news :शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला मुहम्मदपुर तिराहे से गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला मुहम्मदपुर तिराहे से गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना गम्भीरपुर पर वादिनी ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि अभियुक्त सुनील पुत्र रामबली निवासी कादीपुर, थाना जैतपुर, जनपद अम्बेडकर नगर द्वारा शादी का झांसा देकर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाया गया तथा शादी करने के लिए कहने पर गाली-गलौज करते हुए शादी से इनकार कर जान से मारने की धमकी दी गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0 182/2026 धारा 69/352/351(3) बीएनएस बनाम सुनील उपरोक्त पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में दिनांक 18.09.2026 को उ0नि0 अश्वनी कुमार मिश्रा मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सुनील पुत्र रामबली, निवासी कादीपुर, थाना जैतपुर, जनपद अम्बेडकर नगर, उम्र करीब 23 वर्ष को मुहम्मदपुर तिराहे से समय करीब 14:45 बजे गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



