Azamgarh news :युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से गिरफ्तार
युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना अहरौला क्षेत्रान्तर्गत एक युवती, उम्र करीब 18 वर्ष, के घर से बिना किसी को बताए चले जाने के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 70/2026 धारा 87 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। प्रकरण की विवेचना उ0नि0 मनीष मणि त्रिपाठी द्वारा की जा रही थी।
दिनांक 08.09.2026 को उ0नि0 मनीष मणि त्रिपाठी मय हमराह आरक्षी शिवम मिश्रा एवं महिला आरक्षी शिवानी के साथ उक्त अभियोग से सम्बन्धित युवती की तलाश में जनपद मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल पहुंचे। विवेचना के दौरान युवती के मोबाइल नम्बर पर घटना से पूर्व लगातार सम्पर्क करने वाले मोबाइल नम्बर के धारक की जानकारी प्राप्त हुई।
पुलिस टीम द्वारा दिनांक 15.09.2026 को थाना शमशेरगंज, जनपद मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल पहुंचकर अभियुक्त शिवा मंडल को समय करीब 20.00 बजे गिरफ्तार किया गया। इसके उपरान्त दिनांक 16.09.2026 को अभियुक्त का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर ट्रांजिट रिमांड हेतु मा0 न्यायालय जंगीपुर, जनपद मुर्शिदाबाद के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मा0 न्यायालय द्वारा पत्रावलियों का अवलोकन करने के उपरान्त अभियुक्त का 48 घंटे का ट्रांजिट रिमांड स्वीकृत किया गया। ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर पुलिस टीम अभियुक्त को लेकर दिनांक 17.09.2026 को थाना अहरौला वापस आयी।



