जबलपुर:बरेला के ग्राम उमरिया में मिला नर कंकाल, पुलिस ने शुरू की मर्ग कायम कर जांच

Jabalpur: A male skeleton was found in Umaria village of Barela; police started investigation by establishing a case.

जबलपुर:थाना बरेला के गौर चौकी अंतर्गत ग्राम उमरिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ पुलिस को सुबह सूचना मिली कि क्षेत्र में एक कंकाल जैसी वस्तु पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मौके पर पहुँचे और FSL अधिकारियों को बुलाकर निरीक्षण कराया। प्रारंभिक जाँच में मिले नर कंकाल की हड्डी पर पेंट जैसा पदार्थ फंसा हुआ मिला है, और आसपास के ग्रामीणों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन अभी तक उसकी पहचान स्थापित नहीं हो सकी है। सूर्यकांत शर्मा ने बताया

पुलिस ने मर्ग कायम कर कंकाल का पोस्टमॉर्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डॉक्टर एसएल (पोस्टमॉर्टम टीम) के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही कंकाल की उम्र, लिंग (पुरुष या स्त्री) और पुरानेपन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके अलावा विभिन्न थानों में गुमशुदा इंसानों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं तथा अन्य तकनीकी एवं भौतिक स्रोतों से जानकारी जुटाकर इस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button