जबलपुर:हनुमानताल पुलिस का बड़ा एक्शन, गैंग बनाकर वाहन चोरी करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार
नशे की लत ने बनाया चोर, 13 दुपहिया, 5 मोबाइल और चाकू बरामद

लोकेशन जबलपुर
स्लग 1: हनुमानताल पुलिस का बड़ा एक्शन, गैंग बनाकर वाहन चोरी करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार
नशे की लत ने बनाया चोर, 13 दुपहिया, 5 मोबाइल और चाकू बरामद
एंकर-जबलपुर में नशे की लत पूरी करने के लिए गैंग बनाकर वाहन चोरी और मोबाइल झपटमारी करने वाले आरोपियों पर हनुमानताल पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने एक विधिविवादित बालक सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी के 13 दुपहिया वाहन, झपटे गए 5 मोबाइल फोन, चाकू और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी टोली बनाकर शहर में घूमते थे और मौका मिलते ही दोपहिया वाहन और मोबाइल पर हाथ साफ कर देते थे।
अतिरक्त पुलिस अधीक्षक आयुष जाखड़ के अनुसार 17 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर गंडी मदार टेकरी कब्रिस्तान में घेराबंदी कर अयान उर्फ अल्लू खान, सोहेल उर्फ गुलाम गौस, मुजम्मिल कुरैशी और मुदस्सिर कुरैशी को पकड़ा गया। पूछताछ में चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा हुआ और उनकी निशानदेही पर वाहन बरामद किए गए। इसके बाद बकरा मार्केट भानतलैया से फैजान उर्फ फिज्जू खान, मोईन उर्फ सुरमेश अंसारी और 17 वर्षीय विधिविवादित बालक को चोरी की एक्टिवा के साथ पकड़ा गया। जांच में बरामद
वाहन शहर के कई थाना क्षेत्रों से चोरी होना सामने आया है। पुलिस अब आरोपियों से जुड़े अन्य लोगों और चोरी की वारदातों की कड़ियां खंगाल रही है। अहम भूमिका रही थाना प्रभारी हनुमान ताल सुभाष बघेल राजेश पांडे सब इंस्पेक्टर asi राजेश मिश्रा आरक्षक सादिक और विनीत की सराहनीय भूमिका रही
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



