Jabalpur news:जनजातीय जननायकों और अमर शहीद राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह का मनाया गया बलिदान दिवस

Jabalpur News: Martyrdom Day of tribal leaders and immortal martyrs Raja Shankar Shah and Kunwar Raghunath Shah was celebrated.

जबलपुर:जनजातीय जननायकों और अमर शहीद राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर जबलपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस कन्वेंशन सेंटर गीता भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव शामिल हुए..मुख्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। साथ ही उन्होंने “मेरा थैला,मेरी शान” अभियान का संकल्प दिलाया और “नमो प्रेरणा ऐप” का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों को जेनेटिक काउंसलिंग कार्ड भी वितरित किए। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान को याद करते हुए कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए बेहद पवित्र है..मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी जननायकों ने देश में आजादी की अलख जगाने का काम किया और हमें इन जननायकों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि शहीद राजा शंकर शाह का व्यक्तित्व और उनके विचार आज भी अमर हैं..मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आजाद भारत में एक भी अंग्रेज नहीं बचा है और देश की आजादी के लिए राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह जैसे वीरों का बलिदान इसकी बड़ी वजहों में से एक है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं और आमजन से सेवा,स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े अभियानों में भागीदारी का आह्वान भी किया। “मेरा थैला, मेरी शान” के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया,वहीं रक्तदान शिविर के माध्यम से लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया गया। राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए जहां उनके त्याग और स्वतंत्रता संघर्ष में योगदान को याद किया गया,वहीं सेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का भी संदेश दिया गया।

 

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button