Azamgarh news :सोने की चैन लूटने एवं फायरिंग की घटना में शामिल शातिर गैंग के 01 अन्य सदस्य को किया गया गिरफ्तार, पूर्व में 02 अभियुक्तों से अवैध असलहा व कारतूस किया जा चुका है बरामद
सोने की चैन लूटने एवं फायरिंग की घटना में शामिल शातिर गैंग के 01 अन्य सदस्य को किया गया गिरफ्तार, पूर्व में 02 अभियुक्तों से अवैध असलहा व कारतूस किया जा चुका है बरामद

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
तहबरपुर थाना अंतर्गत मंझारी निवासी आनन्द सोनी पुत्र शिवकुमार सोनी द्वारा थाना तहबरपुर पर लिखित सूचना दी गयी कि वह बाजार मंझारी स्थित अपनी दुकान राज ज्वैलर्स पर मौजूद थे। इसी दौरान चन्द्रेश यादव पुत्र विन्द्रेश यादव निवासी ग्राम जमीनबारी थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ एवं प्रिंस चौहान पुत्र रघुवीर चौहान निवासी ग्राम कोटवा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ दुकान पर सोने की चैन खरीदने के लिए आये। दोनों द्वारा लगभग 08 ग्राम वजन एवं ₹1,10,000/- कीमत की सोने की चैन पसंद की गयी तथा भुगतान हेतु क्यूआर कोड मांगा गया। वादी द्वारा क्यूआर कोड देने के बाद रुपये चेक करने में व्यस्त होने पर दोनों अभियुक्त सोने की चैन लेकर भागने लगे। वादी द्वारा शोर मचाकर पीछा करने पर चन्द्रेश यादव द्वारा जान से मारने की नीयत से अवैध असलहे से वादी पर फायरिंग की गयी, जिसमें वादी बाल-बाल बच गये। शोर सुनकर जनता के लोगों द्वारा ग्राम बैरमपुर में दोनों अभियुक्तों को पकड़ लिया गया तथा पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पर चौकी प्रभारी मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे तथा दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया। अभियुक्तों के कब्जे से एक बैग में रखा अवैध असलहा, कारतूस एवं अन्य सामान बरामद हुआ। अभियुक्तों द्वारा दुकान के पास छोड़ी गयी मोटरसाइकिल संख्या UP50BL5646 के संबंध में भी जानकारी प्राप्त हुई। उक्त घटना के संबंध में थाना तहबरपुर पर मु0अ0सं0 142/2026 धारा 109(1), 309(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया। दोनों अभियुक्तों को दिनांक 17.09.2026 को गिरफ्तार कर जिला कारागार आजमगढ़ भेजा जा चुका है। विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 3(5), 111 बीएनएस तथा 4/25, 3/25/27, 9/25/27 आयुध अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गयी। विवेचना के दौरान अभियुक्तों अनिल यादव उर्फ मेटी, राकेश यादव, अनूप यादव, धर्मेन्द्र यादव उर्फ छोटई, दीपक यादव एवं रजित यादव के नाम प्रकाश में आये, जिनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी।
आज दिनांक 19.09.2026 को उ0नि0 सूर्यपाल मय हमराह का0 सुनील यादव एवं का0 प्रभू मौर्या द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त राकेश यादव पुत्र मनीराम यादव निवासी टोडरपुर रासेपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ की तलाश में उसके घर पहुंचकर दबिश दी गयी। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। नाम-पता पूछने पर अभियुक्त ने अपना नाम राकेश यादव पुत्र मनीराम यादव निवासी टोडरपुर रासेपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ बताया। जामा तलाशी में उसके कब्जे से 01 अदद मोबाइल फोन, रंग काला, वीवो Y16 कम्पनी बरामद हुआ। अभियुक्त को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए नियमानुसार समय 08:11 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



