Azamgarh news :चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में घूम रहा शातिर आरोपी मोटरसाईकिल व अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार

चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में घूम रहा शातिर आरोपी मोटरसाईकिल व अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना कोतवाली अंतर्गत जीयनपुर हाफिजपुर निवासी संतोष कुमार यादव पुत्र मनकू यादव द्वारा थाना मुबारकपुर पर लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक 18.08.2026 को प्रातः करीब 10:00 बजे उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल संख्या UP50AQ6805 को क्रॉसवेली आई0टी0आई0 कुकुड़ीपुर, सठियाव के पास खड़ा किया था और विद्यालय के अन्दर चले गये थे। करीब 14:00 बजे वापस आने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी मोटरसाइकिल का पता नहीं चला। उक्त सूचना के आधार पर थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 306/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 कुलदीप कुमार, चौकी प्रभारी लोहरा द्वारा की जा रही थी।

दिनांक 19.09.2026 को उ0नि0 कुलदीप कुमार, चौकी प्रभारी लोहरा मय हमराह पुलिस बल द्वारा अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग हेतु रात्रि गश्त की जा रही थी। इसी दौरान ग्रीन पैराडाइज होटल के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति दामोदरपुर अण्डरपास की तरफ आने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दामोदरपुर अण्डरपास के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की गयी। कुछ समय बाद एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए उसे पकड़ लिया गया। भागने के प्रयास में गिरने से अभियुक्त को सामान्य चोटें आयीं। पकड़े गये व्यक्ति की जामा तलाशी में उसकी पैंट की दाहिनी जेब से 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर बरामद हुआ। बरामद मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन नम्बर UP50AQ6805 का मिलान करने पर उक्त मोटरसाइकिल थाना मुबारकपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 306/2026 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गयी मोटरसाइकिल होना पाया गया। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसने दिनांक 18.08.2026 को सठियाव स्थित विद्यालय के पास से उक्त मोटरसाइकिल चोरी की थी तथा आज उसे बेचने की फिराक में जा रहा था। अभियुक्त को नियमानुसार समय 01:05 बजे गिरफ्तार किया गया तथा उसके विरुद्ध अवैध शस्त्र रखने के संबंध में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 342/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button