जबलपुर:गुलौआ चौक में राहुल गांधी के छात्र संवाद का लाइव प्रसारण
Jabalpur news:शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के मुद्दे पर छात्रों की आवाज
जबलपुर। नगर कांग्रेस कमेटी के आह्वान और पूर्व मंत्री तरुण भनोट के निर्देश पर गढ़ा गुलौआ चौक स्थित इंदिरा गांधी ब्लॉक में सलिल चौकसे के नेतृत्व में स्क्रीन लगाकर इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी द्वारा शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक की समस्या पर रोक और छात्रों की आवाज को सीधे सुनने के प्रयासों का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया। लाइव प्रसारण देखने के लिए क्षेत्र में लोगों और युवाओं में उत्साह नजर आया और राहगीर भी रुककर कार्यक्रम देखते रहे। इस अवसर पर कांग्रेस पार्षद मनीष पटेल, पूर्व पार्षद संजय राठौर, कांग्रेस जिला महासचिव सचिन बाजपेई, नितिन सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि छात्रों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और मांगों को समझने की पहल शिक्षा व्यवस्था को लेकर चल रही चर्चा को आगे बढ़ाने का प्रयास है।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



