Jabalpur murder:बाबा टोला में खूनी विवाद, युवक की मौत
Jabalpur murder: Bloody dispute in Baba Tola, youth dies

जबलपुर के हनुमानताल थाना क्षेत्र के बाबा टोला में दो चौधरी लोगों के बीच हुए विवाद में 22-23 वर्षीय सूरज चौधरी की मौत हो गई, जबकि भूरा चौधरी घायल हो गया। घायल भूरा को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई।
हनुमानताल थाना प्रभारी सुभाष बघेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में विवाद की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं है कि दोनों पक्षों का किसी राजनीतिक दल से संबंध है या नहीं। घायल के बयान दर्ज होने के बाद ही विवाद की पूरी वजह और घटनाक्रम सामने आ सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



