Mumbai news:अमृत नगर में भव्य चिकित्सा शिविर का आयोजन

रिपोर्ट/अजय उपाध्याय
मुंबई:अमृत पार्क वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन, अमृत नगर श्री स्वामी समर्थ आध्यात्मिक केंद्र और स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के संयुक्त तत्वावधान में अमृत नगर ज्येष्ठ नागरिक कट्टा के पास भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन राकांपा मुंबई के कार्यकारी अध्यक्ष शिवाजीराव नलावडे ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेश भालेराव, मुख्य प्रबंधक जालिंदर शेटे, सुनील शिंगोटे, वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन के महासचिव रवींद्र पाचपुते, कार्यक्रम के अध्यक्ष इस्माइल पटेल, धनश्री शेवड़े सहित अनेक लोग उपस्थित थे।. इस दौरान ईसीजी, ब्लड शुगर, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, आंखों की जांच आदि की जांच की गयी।. इस शिविर का लाभ सैकड़ों नागरिकों ने उठाया।


