जबलपुर:मंदिर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा

Jabalpur news:आरोपी गिरफ्तार, ढाई से तीन लाख का माल बरामद

जबलपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर में 18-19 सितंबर की दरमियानी रात हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सिविल लाइन शशि धुर्वे ने बताया कि मंदिर के पुजारी की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिटी आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई थी। सीएसपी सोनू कुर्मी ने बताया जांच के दौरान पुलिस ने गछोई खदान निवासी दीपक चौधरी को पकड़ा, जिसके खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है। आरोपी के कब्जे से मंदिर से चोरी किया गया करीब 1 लाख 600 रुपये का सामान, चोरी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और अन्य सामान समेत करीब ढाई से तीन लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने जिस मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया, उसे करीब दो वर्ष पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र से ही चोरी किया था। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिसे साइबर सेल भेजकर उसके अन्य आपराधिक मामलों से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button