Jabalpur news:मानकुंअर महाविद्यालय में बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन
Jabalpur News: ABVP protests at Mankunwar College over basic amenities and security

Jabalpur news,
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बैनर तले छात्र-छात्राओं ने मानकुंअर महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से बुनियादी ढांचे के सुधार और सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग की। एबीवीपी प्रांत छात्र प्रमुख आंचल मिश्रा (महाकोशल प्रांत) के अनुसार, महाविद्यालय की पुरानी इमारत में चल रहे क्लासरूम की छतों में बड़े स्तर पर छेद होने से बारिश का पानी कमरों में टपकता है, जिसके कारण करीब छह क्लासरूम बंद पड़े हैं और शेष कक्षाओं का संचालन प्रभावित हो रहा है।
इसके अलावा, छात्राओं की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए गए। गर्ल्स कॉलेज होने के बावजूद गर्ल्स वॉशरूम की सफाई का अभाव है, कैंपस में बाहरी लोगों के बेरोकटोक प्रवेश और पंपलेट वितरण से माहौल असुरक्षित बनता है, तथा छात्राओं को अन्य ग्रुप्स में जोड़कर ब्लैकमेल करने की घटनाएं सामने आई हैं। एबीवीपी ने प्रशासन से परिसर में आवाजाही पर प्रतिबंध, सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन और मौके पर उपस्थित एडी महोदय को वास्तविक स्थितियों से अवगत कराते हुए व्यवस्था सुधारने की पुरजोर मांग की है।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



