जबलपुर:अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में रांझी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 आरोपी गिरफ्तार; देशी पिस्टल व कारतूस जप्त
Jabalpur: Ranjhi police achieve major success in case of harassment and assault, 2 accused arrested; country-made pistol and cartridges seized.
जबलपुर: पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देशानुसार और रांझी थाना प्रभारी श्री उमेश कुमार गोल्हानी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ऑटो चालक से 10,000 रुपये अड़ीबाजी कर मारपीट करने तथा अवैध हथियार रखने वाले मुख्य आरोपी विशाल ठाकुर उर्फ पैंडा (25) एवं उसके साथी आयुष समुद्रे (24) को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी के कब्जे से 23 हजार रुपये में खरीदा गया 1 देशी पिस्टल और 1 कारतूस जप्त किया गया है, जबकि एक अन्य फरार आरोपी ऋतिक निंजा की तलाश जारी है।
घटना का विवरण व कार्रवाई:
दिनांक 19-9-2026 को ऑटो चालक आयुष राजपूत (21) की शिकायत पर थाना रांझी में अप.क्र. 744/2026 (बीएनएस की धाराओं 296बी, 115(2), 119(1), 351(2), 3(5)) पंजीबद्ध किया गया था, जिसमें विशाल ठाकुर व साथियों द्वारा डंडे-मुक्कों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके बाद 20-9-2026 की रात पेट्रोलिंग के दौरान करोंदी क्षेत्र से मुख्य आरोपी विशाल ठाकुर को अवैध पिस्टल-कारतूस के साथ धर दबोचा गया, जिस पर आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अलग से कार्रवाई हुई। शातिर अपराधी विशाल पर पूर्व से 7 अपराध दर्ज हैं; इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सीताराम बकोड़े सहित अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



