Azamgarh news :जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने 08 वारंटियों को किया गिरफ्तार
जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने 08 वारंटियों को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में मा0 न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में दिनांक 21.09.2026 को जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
मा0 न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा कुल 08 NBW वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार NBW वारंटी अभियुक्तों में थाना मेंहनगर, निजामाबाद, मुबारकपुर, अतरौलिया व थाना तहबरपुर क्षेत्र से संबंधित अभियुक्त शामिल हैं।
जनपद पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय से जारी वारंटों के शत-प्रतिशत अनुपालन एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान निरंतर जारी है। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत प्रभावी एवं नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
आजमगढ़ पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा।



