जबलपुर:लम्हेटा बायपास में चलती कार बनी आग का गोला, परिवार बाल-बाल बचा

कार से धुआं उठते ही चालक ने परिवार को उतारा, देखते ही देखते कार जलकर खाक

जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र के लम्हेटा बायपास में चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक कार मालिक अवश्यं प्रियदर्शी अपने परिवार के साथ वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कार से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया।

 

धुआं देखते ही चालक ने बिना देर किए कार को रोक दिया और उसमें सवार परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर उतार लिया। परिवार के बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद कार में आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों में घिर गई।

 

मौके पर मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट या जनहानि नहीं हुई। चालक की सूझबूझ के कारण परिवार समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गया, लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

 

घटना तिलवारा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच के बाद ही घटना का वास्तविक कारण सामने आएगा।

 

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button