Jabalpur news:मढ़ोताल बाईपास लूट का सनसनीखेज खुलासा, CCTV से पकड़े गए आरोपी; पुलिस ने निकाला जुलूस
Jabalpur News: Sensational disclosure of Madhotal bypass robbery, accused caught on CCTV; police took out a procession

लोकेशन जबलपुर
जबलपुर के मढ़ोताल बाईपास हाईवे पर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए बदमाश आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गए। 26 जुलाई को प्रदीप नेमा को रास्ते में रोककर आरोपियों ने उनके हाथ से करीब 70 हजार रुपये कीमत की अंगूठी और जेब में रखे 400 रुपये जबरन लूट लिए थे। वारदात के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले और कैमरे में कैद संदिग्धों की पहचान नंदू उर्फ शिवकुमार और संजू केवट के रूप में की। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने इलाके में उनका जुलूस भी निकाला।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात कबूल कर ली। उनकी निशानदेही पर संजू केवट के घर से करीब 70 हजार रुपये कीमत की लूटी गई अंगूठी बरामद की गई, जबकि वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। CCTV से शुरू हुई जांच ने लूट के पूरे खेल का पर्दाफाश कर दिया, वहीं आरोपियों का जुलूस निकालकर पुलिस ने अपराधियों को सख्त संदेश भी दिया।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



