Jabalpur news:रानीताल में जुए के फड़ पर पुलिस का शिकंजा, सात जुआरियों का निकाला जुलूस

Jabalpur News: Police crack down on gambling den in Ranital, seven gamblers taken out in procession

लोकेशन जबलपुर

जबलपुर के रानीताल गेट नंबर-1 के पास गणेश पंडाल की आड़ में सजे जुए के फड़ पर लार्डगंज पुलिस ने अचानक दबिश देकर सात जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया। आरोपियों के कब्जे से करीब 1 लाख 20 हजार 200 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारियों की चेतावनी और शांति समितियों की बैठकों के बावजूद आरोपी बेखौफ होकर जुआ खेल रहे थे।

 

कार्रवाई के बाद पुलिस ने गिरफ्तार जुआरियों का जुलूस निकालकर इलाके में सख्त संदेश दिया कि धार्मिक आयोजन या पंडाल की आड़ में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएसपी अखिलेश गौर ने बताया पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी आशीष पटेल सहित सात आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि त्योहारी सीजन में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है और अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button