Jabalpur news:स्लग :- हनुमानताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाबा टोला मर्डर केस का आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, निकाला जुलूस!
Jabalpur News: Slug:- Big action by Hanumantal Police: Accused in Baba Tola murder case arrested within 48 hours, procession taken out!

जबलपुर के थाना हनुमानताल क्षेत्र अंतर्गत बाबा टोला में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना वाले दिन आरोपी और पीड़ित के बीच शराब पीने की बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी भूरा चौधरी ने सूरज चौधरी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में सूरज को बचाने और आरोपी को पकड़ने का प्रयास भी किया गया, जिसमें हाथापाई के दौरान पत्थर से चोटें भी आईं। गंभीर रूप से घायल सूरज को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
वारदात की सूचना मिलते ही हनुमानताल थाना पुलिस एक्शन मोड में आ गई और मामले की जांच तेज कर दी। विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी भूरा चौधरी को महज दो दिनों के भीतर दबोच लिया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू (आला कत्ल) भी पुलिस ने सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
थाना प्रभारी हनुमान ताल सुभाष बघेल ने बताया
आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे कड़ी सुरक्षा के बीच घटना स्थल बाबा टोला लेकर पहुंची, जहां पूरी घटना का सीन री-क्रिएशन कराया गया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी का पैदल जुलूस भी निकाला, जिससे इलाके में कानून का खौफ और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बना रहे। पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे संगीन मामलों में त्वरित व सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
बाइट सुभाष बघेल थाना प्रभारी हनुमान ताल
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



