मऊ कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित पद्मनाथ सिंह पुस्तकालय भवन का कल भव्य लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान करेंगे उद्घाटन

The newly constructed Padmanath Singh Library building in the Mau Collectorate premises will be inaugurated tomorrow with great pomp and show; Cabinet Minister Dara Singh Chauhan will inaugurate it.

ब्यूरो प्रमुख मऊ, अशोकश्रीवास्तव

MauNews:मऊ। घोसी ।कलेक्ट्रेट परिसर मऊ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक स्व. पद्मनाथ सिंह एडवोकेट की स्मृति में बने नवनिर्मित पुस्तकालय भवन का लोकार्पण 23 सितंबर को अत्यंत गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर इस आधुनिक पुस्तकालय का भव्य उद्घाटन करेंगे।

समारोह की अध्यक्षता राज्य विधिज्ञ परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान सदस्य अमरेंद्र नाथ सिंह करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी आनंद वर्धन तथा मऊ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरशद जमाल मौजूद रहेंगे।

इस महत्वपूर्ण आयोजन की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ के अध्यक्ष दिनेश राय, मंत्री सतिराम यादव और पूर्व मंत्री संजय सिंह के कुशल नेतृत्व में व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर जिले के समस्त वरिष्ठ अधिवक्ता, न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button