Azamgarh News:बाल हित और जनसेवा के उत्कृष्ट कार्यों पर बेंच आफ मजिस्ट्रेट अखिलेश कुमार सिंह व जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध सिंह सम्मानित

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

बाल हित और जनसेवा के उत्कृष्ट कार्यों पर अखिलेश कुमार सिंह व जिला प्रोबेशन अधिकारी सम्मानित

आजमगढ़ जनपद के न्याय पीठ बाल कल्याण समिति आजमगढ़ में बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यरत अखिलेश कुमार सिंह तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध सिंह को उत्कृष्ट कार्य एवं जनहित में किए जा रहे सराहनीय प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। भारत सरकार के कानून मंत्रालय के अधीन केंद्रीय लोक शिकायत एवं जांच संस्थान की ओर से दोनों को सम्मान पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई।

अखिलेश कुमार सिंह पिछले पांच वर्षों से न्याय पीठ बाल कल्याण समिति में अपनी जिम्मेदारियों का सकुशल निर्वहन करते हुए बाल हित, संरक्षण एवं समाजहित से जुड़े मामलों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके कार्यों को देखते हुए विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, विद्यालयों एवं संगठनों द्वारा समय-समय पर उन्हें अंगवस्त्र, बुके एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाता रहा है।

कोरोना संक्रमण के कठिन दौर में भी जनहित और समाजसेवा से जुड़े कार्यों में उनकी सक्रियता बनी रही। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन, अंबिका सेवा संस्थान, बाबू विश्राम राय पब्लिक स्कूल, दबंग न्यूज सहित विभिन्न संस्थाओं एवं संगठनों की ओर से उनके सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

वहीं, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध सिंह को भी बाल कल्याण एवं जनहित से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में बाल हित एवं समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों के प्रयासों की सराहना की गई।

इस अवसर पर कहा गया कि ऐसे सम्मान से बाल संरक्षण, जनसेवा और समाजहित के कार्यों से जुड़े लोगों का उत्साह बढ़ता है तथा अन्य लोगों को भी जनकल्याण के कार्यों के लिए प्रेरणा मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button