Azamgarh News:गौशालाओं का लालगंज एसडीएम नेहा मिश्रा ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

गौशालाओं का लालगंज एसडीएम नेहा मिश्रा ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

लालगंज (आजमगढ़) उपजिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा ने बुधवार को तहसील क्षेत्र के विभिन्न गोवंश आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने खुनदनपुर स्थित स्थायी गौशाला भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (CVO), उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (DyCVO) तथा एडीओ पंचायत उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने गौशाला में स्टॉक रजिस्टर, पशुओं के लिए उपलब्ध भूसा, हरा चारा, शेड, पेयजल व्यवस्था तथा दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने गोवंश के स्वास्थ्य का परीक्षण भी कराया।

इसके बाद एसडीएम ने विकास खंड तरवां की ग्राम पंचायत जियापुर दक्षिणी स्थित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। यहां ग्राम प्रधान, एडीओ पंचायत, केयरटेकर, पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। एसडीएम ने गौशाला में साफ-सफाई, पानी, भूसा, हरा चारा, दवाओं की उपलब्धता और पशुओं के रखरखाव की स्थिति देखी। स्टॉक रजिस्टर का भी मिलान किया गया। निरीक्षण के दौरान गोवंश को हरा चारा, भूसा, गुड़ एवं केला खिलाया गया।

एसडीएम नेहा मिश्रा ने कहा कि गोवंश आश्रय स्थलों में पशुओं के लिए चारा, पानी, शेड और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साफ-सफाई और पशुओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण कर कमियों को समय रहते दूर कराया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गोवंश के स्वास्थ्य की स्थिति का परीक्षण किया तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता भी देखी। एसडीएम ने संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button