Mau encounter:25 हज़ार का इनमिया बदमाश टाइगर पुलिस मुठभेड़ में घायल

नीरज उर्फ टाईगर जनपद गाजीपुर का रहने वाला है बदमाश


ब्यूरो प्रमुख मऊ, अशोक श्रीवास्तव

MauNews:मऊ। मोहम्दाबाद गोहाना। मोहम्दाबादगोहाना कोतवाली पुलिस एवं एसओजी टीम ने बृहस्पतिवार को असल गांव के पास मुठभेड़ के बाद 25हजार का ईनामिया एवं अंतरजनपदीय अपराधी को असलहे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अपराधी के पैर में गोली लगने से उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अलग अलग जनपदों में इस पर लगभग 1 दर्जन अपराधिक मुकदमे है दर्ज।

इस सम्बन्ध में सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबीर की सुचना पर कोतवाली पुलिस एवं एसओजी टीम ने कोतवाली में दर्ज मुकदमे में वांच्छित अपराधी निवासी गाजीपुर नीरज उर्फ टाइगर रानीपुर चिरैयाकोट मार्ग पर कही जा रहा है। जिस पर पुलिस टीम ने तुंरत पहुंच कर मोहम्दाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत असल पुर गाव के पास उसको घेर कर सरेंडर करने की चेतावनी दी। जिस पर उसने पुलिस पर असलहे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से नीरज उर्फ टाइगर के पैर में गोली लगी।हुई मुठभेड़ के बाद उसको गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि उसके पास से एक कट्टा, कारतूस के साथ बिना नम्बर प्लेट की मोटर साइकिल बरामद हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button