Mau news:जल्द एवं न्यायसंगत निर्णय को लेकर एसडीएम ने दो गांवों में पहुंच कर भूमि का किया स्थलीय निरीक्षण

Mau News: SDM visited two villages and conducted on-site inspection of the land for a quick and fair decision.

ब्यूरो प्रमुख मऊ, अशोकश्रीवास्तव

Mau News:घोसी।मऊ। एसडीएम अशोककुमारसिंह द्वारा घोसी तहसील क्षेत्र के दो गांवों में लंबित भूमि बटवारा विवाद के जल्द एवं न्यायसंगत निर्णय को लेकर सम्बन्धित भूमि का भौतिक सत्यापन किया गया।

एसडीएम अशोककुमारसिंह बहरामपुर गांव पहुंच कर गांव निवासी चंद्रशेखर एवं फूलचंद आदि के बीच लंबे समय से खेत के बटवारा को लेकर चल रहे राजस्व संहिता-2006 की धारा 116 मुकदमे में जल्द निर्णय को लेकर सम्बन्धित खेतों का निरीक्षण किया। लेखपाल दिनेश यादव के साथ सम्बन्धित भूमि पर पहुंच कर दोनों पक्षों की उपस्थिति में कागजातों के अवलोकन के साथ दोनों पक्षों से जानकारी प्राप्त किया।

इसके बाद एसडीएम गोंफा गाँव पहुंच कर गांव निवासी कल्पू एवं रामविनय के बीच राजस्व संहिता-2006 की धारा 116 के तहत भूमि बटवारा के मुकदमे के भी जल्द एवं न्यायसंगत निस्तारण को लेकर लेखपाल अखिलेश कुमार के साथ दोनों पक्षों की उपस्थिति में संबंधित भूमि का भी भौतिक निरीक्षण किया। साथ ही दोनों पक्षों से जानकारी प्राप्त किया।एसडीएम ने दोनों गांवों में मौके पर निरीक्षण के दौरान दोनों पक्षों की उपस्थिति में संबंधित भूमि की स्थिति को देखा गया तथा राजस्व संबंधी बिंदुओं की जानकारी ली गई। एसडीएम अशोककुमारसिंह ने बताया कि दोनों मामले में स्थलीय निरीक्षण के बाद निर्णय की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button