लालगंज एसडीएम नेहा मिश्रा के द्वारा 202 बीएलओ का प्रशिक्षण और संचारी रोग पर TTF बैठक संपन्न
Lalganj SDM Neha Mishra conducted training of 202 BLOs and TTF meeting on communicable diseases.
लालगंज, आजमगढ़ तहसील सभागार में आज दो महत्वपूर्ण बैठकें एसडीएम नेहा मिश्रा के द्वारा सकुशल संपन्न कराई गईं।पहली बैठक में विधानसभा क्षेत्र 351-लालगंज के 202 बीएलओ का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। एसडीएम नेहा मिश्रा ने प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ को मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटि-रहित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर सर्वे के माध्यम से जेंडर रेशियो को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए।उन्होंने बूथों पर एएमएफ (न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं) की उपलब्धता सुनिश्चित करने, बीएलओ और बीएलए के बीच आपसी समन्वय बेहतर करने, बीएलओ ऐप का प्रभावी ढंग से उपयोग करने तथा प्राप्त होने वाले सभी फॉर्मों का 7 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए। बुक ए कॉल सुविधा के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।दूसरी बैठक में संचारी रोग अभियान के दृष्टिगत तहसील टास्क फोर्स (TTF) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक प्रतिनिधि, ICDS प्रतिनिधि, MOIC द्वारा प्रतिभाग किया गया।एसडीएम नेहा मिश्रा ने संचारी रोगों की रोकथाम के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने, एंटी लार्वा का छिड़काव कराने और मलिन बस्तियों पर विशेष ध्यान देने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।



