घोसी क्षेत्र में मंदिर का ताला तोड़कर आभूषण सहित लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Jewellery worth lakhs stolen after breaking the lock of a temple in Ghosi area, police engaged in investigation

ब्यूरो प्रमुख मऊ,अशोक श्रीवास्तव

Mau News:घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के अकोल्ही मुबारकपुर गांव स्थित मां दुर्गा मंदिर के गेट का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा देवी के शरीर के सोने आदि के आभूषण, दानपेटी सहित लाखों रुपए के सामान, नगद चोरी कर लिये। घटना की जानकारी सुबह जब देखरेख करने वाले जयनाथ चौरसिया पूजा करने गए तो पाया की मंदिर का चैनल गेट खुला था और टूटा ताला नीचे गिरा हुआ था। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे कोतवाल रविन्द्र नाथ राय ने निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त किया। लोगों के अनुसार बृहस्पतिवार को जब जयनाथ चौरसिया तीन बजे गेट बंद कर घर जा रहे थे, तभी एक व्यक्ति साइकिल से आकर उनसे निवेदन कर कहा कि ताला खोल दीजिए मैं पूजा करना चाहता हूं, जिसपर ताला खुलने के बाद वह अंदर जा कर दस मिनट बाद वापस हुआ। लोगों को शक है कि कही वही चोर तो नहीं।

अकोल्ही मुबारकपुर गांव में दुर्गामंदिर स्थित है। जिसकी देखरेख गांव के जयनाथ चौरसिया करते है। जयनाथ चौरसिया प्रतिदिन की भांति बृहस्पतिवार की रात को मंदिर में पूजन आरती कर मंदिर के गेट का ताला बंद कर पास स्थित घर चले गए। सुबह जब जयनाथ चौरसिया के साथ अन्य लोग मंदिर गए तो पाया कि मंदिर के गेट का चैनल खुला हुआ था और ताला टूटा है। इस पर जब लोग अंदर गए तो पाया कि मां की मूर्ति पर पहनाये गए सोने आदि के गहने नहीं है, साथ ही दानपेटी भी गायब है। जानकारी होते ही लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर कोतवाल रविन्द्र नाथ राय, फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे कर जांच में जुट गए। फॉरेंसिक टीम ने भी मंदिर के अंदर एवं बाहर से साक्ष्य प्राप्त किया। इस सम्बन्ध में मंदिर की देखरेख करने वाले जयनाथ चौरसिया ने बताया कि माता रानी का सोने का मांगटीका, नथिया लगभग दो भर आदि आभूषण सहित दानपेटी को भी चोर अपने साथ लेते गए हैं। इसको लेकर कोतवाली में तहरीर दे दिया है। लोगों ने मांग किया कि घटना का जल्द से जल्द पर्दाफाश कर सभी सामनों को बरामद कर चोरो को दंडित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button