आजमगढ़:पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली

Azamgarh: A young man was shot due to an old rivalry.

आजमगढ़ 25 सितंबर: रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में शुक्रवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक की बांह में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।कोटवा गांव निवासी प्रमोद यादव शुक्रवार सुबह करीब 8:45 बजे गांव में मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही समीर यादव उर्फ ऋषि, पुत्र उमेश, ने पुरानी रंजिश को लेकर प्रमोद पर गोली चला दी। गोली उसकी बांह में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव में अफरा-तफरी मच गई।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर रानी की सराय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रमोद यादव को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।रानी की सराय थाना प्रभारी विमल प्रकाश राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना की जांच के साथ आरोपी की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button