Azamgarh News:पेड़ गिरने से एक घंटे तक बाधित रहा आवागमन, पुलिस ने तत्परता दिखाकर खुलवाया रास्ता
आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
पेड़ गिरने से एक घंटे तक बाधित रहा आवागमन, पुलिस ने तत्परता दिखाकर खुलवाया रास्ता
आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जैगहां बाजार के पास सनशाइन स्कूल तिराहे पर शुक्रवार को अचानक बबूल का पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही बिलरियागंज थाने के सिपाही रामबाबू यादव, राकेश कुमार वर्मा एवं वीरेंद्र कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए मजदूरों की मदद से टांगा से पेड़ को कटवाकर सड़क से हटवाया। इसके बाद मार्ग पर आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो गया।
पुलिसकर्मियों की तत्परता से राहगीरों ने राहत की सांस ली और कुछ ही समय में सड़क पर यातायात सामान्य हो गया।



