Azamgarh News:किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित सचिन गिरफ्तार*

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय
*थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़*
किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित सचिन गिरफ्तार*
• स्कूल जाते समय बोलेरो में बैठाकर किशोरी को ले जाने का आरोप*
थाना महराजगंज पुलिस* ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त सचिन पुत्र चन्द्रपाल निवासी कुम्हवट, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया है। दिनांक 21.09.2026 को थाना महराजगंज पर तहरीर प्राप्त होने के बाद थाना महराजगंज में मु0अ0सं0- 230/2026 दर्ज किया गया था। आरोप है कि किशोरी को स्कूल जाते समय बोलेरो वाहन में बैठाकर ले जाया गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर वर्तमान में प्रकरण में धारा 137(2)/87/65(1)/352/351(3) बीएनएस एवं धारा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत विवेचना की जा रही है।
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष महराजगंज उ0नि0 जयप्रकाश मय पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त सचिन को दिनांक 25.09.2026 को भैरोदासपुर पुलिया के पास से करीब 11:55 बजे गिरफ्तार किया। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0- 230/26 धारा 137(2), 87, 65(1), 352, 351(3) BNS व 3/4(2) पाक्सो एक्ट थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-* सचिन पुत्र चन्द्रपाल निवासी कुम्हवट, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* थानाध्यक्ष उ0नि0 जयप्रकाश, का0 मार्तण्ड कुमार, का0 शिवांश मिश्रा, का0 दिनेश कुमार थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ ।



