फरिहा रेलवे क्रॉसिंग पर टूटी सड़क बनी परेशानी, पटरी पर वाहन बंद होने से हादसे का खतरा

Broken road at Fariha railway crossing creates problems, risk of accidents due to vehicles stopping on the tracks

आजमगढ़ निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे पटरियों के बीच बनी सड़क की हालत खराब होने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पटरियों के बीच सड़क जगह-जगह टूटने के साथ ही ऊबड़-खाबड़ और ऊंची-नीची हो गई है, जिसके कारण वाहनों को क्रॉसिंग पार करने में दिक्कत होती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, खराब सड़क के कारण कई बार वाहन रेलवे पटरियों के बीच फंस या बंद हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में राहगीरों को धक्का देकर वाहनों को पटरी से बाहर निकालना पड़ता है। इससे किसी भी समय गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

लोगों का कहना है कि रेलवे क्रॉसिंग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन और राहगीरों का आवागमन होता है। इसके बावजूद रेलवे विभाग की ओर से पटरियों के बीच क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने रेलवे विभाग से मांग की है कि फरिहा रेलवे क्रॉसिंग के अंदर पटरियों के बीच बनी सड़क की तत्काल मरम्मत कर उसे समतल कराया जाए, ताकि वाहन आसानी से और सुरक्षित तरीके से क्रॉसिंग पार कर सकें। लोगों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो रेलवे पटरी पर वाहन फंसने की घटना किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button