घोसी क्षेत्र में बारिस,तेज हवाओं के चलते तीसघंटे से अधिक रही बिजली बाधित, जगह जगह जलजमाव 

Due to rain and strong winds in Ghosi area, electricity remained disrupted for more than thirty hours, waterlogging occurred at many places.

ब्यूरो प्रमुख मऊ, अशोक श्रीवास्तव

MauNews:घोसी। मऊ। घोसी नगर के साथ आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार से हो रही लगातार बारिश एवं तेज हवाओं के चलते बिजली खंभों पर पेड़ एवं पेड़ों की डालिया,जहां जनजीवन अस्तव्यस्त रहा वही लोग 30घंटे से अधिक समय तक बिजली के इंतजार में रहे। इसके चलते लोगों को बहुत परेशानी उठानी पड़ी। रात से लेकर दिन में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता श्रीप्रकाश के नेतृत्व में एसडीओ ,जेई माजिद, संजय सरोज आदि कर्मचारियों के साथ बिजली व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए मेहनत करते दिखे।

घोसी नगर के साथ आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार से शनिवार दिन भी लगातार तेज हवाओं के बीच बारिश के चलते जगह जगह बिजली के तारों पर पेड़ो की डालियों के साथ पेड़ों के गिरने से शुक्रवार की रात 10दस बजे से शनिवार की शाम तक बिजली गुल रही। लोगों के इनवर्टर ने भी साथ छोड़ दिया। लोगों को सबसे अधिक पीने के पानी की बड़ी समस्या रही। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को डालियों के बिजली तारों पर गिरने से बाधित बिजली व्यवस्था को अभी ठीक कर कर्मचारी राहत की सांस लिए थे कि शुक्रवार से फिर समस्या को दूर करने में लगे हुए हैं।

वही होरही बरसात के चलते और नवनिर्मित नाले में बरसात के पानी के निकास की उचित व्यवस्था न होने के कारण जगह जगह सड़क किनारे पानी लग गया है। जिससे लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही है। लोगों ने नगर में जगह जगह हो रहे जल जमाव आदि के साथ जल्द बिजली व्यवस्था को ठीक किया जाए।

इस सम्बन्ध में अधिशासी अभियंता श्रीप्रकाश ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम से ही विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तेज हवाओं, बरसात के बीच फाल्ट को ठीक करने में लगे हुए हैं। कार्य में तेज हवाएं बांधा बन रही है। जल्द बिजली व्यवस्था ठीक हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button